झारखण्डराज्य

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, पारा 47 डिग्री के पार; एक महिला समेत 4 लोगों की मौत

रांचीः झारखंड के पलामू जिले में भीषण गर्मी के लक्षणों से एक महिला समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिले के विभिन्न हिस्सों से चार लोगों की मौत की खबर है। पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा, ‘‘तीन लोगों की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक की अस्पताल के बाहर मृत्यु हो गई। ये रोगी भीषण गर्मी से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे।”

Related Articles

Back to top button