पंजाबराज्य

सावन में पहले सोमवार को बादलों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, जोरदार बारिश

जालंधर : जहां आज सावन महीने की शुरुआत हुई है तो वही गर्मी से भी राहत मिली है। जालंधर में आज सुबह सही तेज बारिश हो रही है। जिससे तापमान कम हुआ है और मौसम में गर्मी गर्मी कम हुई है। इससे ऐसा महसूस हो रहा है कि पहले सोमवार को ही बादलों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दिया है।

इस बार मानसून काफी कमजोर रहा है जिस वजह से सावन के महीने में भी गर्मी देखने को मिली है अलबत्ता इस महीने में गर्मी कम होती है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं देखने को मिला। बारिश में जालंधर का श्री देवी तालाब मंदिर बेहद खूबसूरत लग रहा है। आज सुबह से ही लोग भोले बाबा के दर्शन करने के लिए भी मंदिर में पहुंच रहे हैं और साथ में बारिश का लुफ्त उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button