पंजाबराज्य

आठवीं कक्षा की छात्रा से Rape, घर में अकेली देख आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

साहनेवाल: महानगर में एक आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में अकेली आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ थाना कूम कलां की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसके 4 बच्चे हैं, 3 लड़कियां और एक लड़का, जिनमें से सबसे बड़ी लड़की 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने कहा कि 19 जून को वह और उसका पति एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए थे। चारों बच्चे घर पर थे। उनके घर के पास रहने वाला सतनाम सिंह का बेटा हरप्रीत सिंह घर आया जिसने उनके 3 छोटे बच्चों को फोन पर गेम खिलाकर एक कमरे में बैठा दिया और उनकी बड़ी बेटी को साथ के कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

उसने किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह 17 जुलाई को फिर हम दोनों घर पर नहीं थे, तभी हरप्रीत सिंह दोबारा घर आया और उसकी लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा, तब तक हम घर आ गए जो हमें देखकर हमारे घर से भाग गया। लड़की की मां ने बताया कि जब वह गाली-गलौच करने लगी तो कुछ देर बाद हरप्रीत सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे मारने-पीटने के लिए उनके घर आ गया। अब वह हमें जान से मारने की धमकी देता है। इस शिकायत पर थाना कूम कलां की महिला सब-इंस्पैक्टर रछपाल कौर ने हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button