राज्य

मेहंदी क्लास से लौट रही 27 साल की महिला को कार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

नई दिल्ली: मुंबई के मलाड इलाके में बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 27 साल की एक महिला की मौत हो गई. आरोपी ड्राइवर घायल महिला को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मलाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी ने अपनी तेज रफ्तार कार से एक महिला को टक्कर मार दी और बाद में स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने नेवी में काम करने वाले आरोपी अनुज सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, 27 साल की शहाना काजी मेहंदी क्लास लगाकर घर लौट रही थी. एक तेज रफ्तार कार ने शहाना काजी को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतक शहाना के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी का ब्लड सैंपल भी लिया गया है, ताकि पता चल सके कि उसने शराब पी रखी है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button