झारखण्डराज्य

बारिश होगी या पड़ेगी भीषण गर्मी, अगले 3 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानिए

रांची: झारखंड में मॉनसूनी बारिश की शुरुआत हो गई है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में मंगलवार को रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्से के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे होकर गुजर रही टर्फलाइन के प्रभाव से तीन दिन अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शाम 5.30 बजे तक रांची में 55.8 मिमी, लातेहार में 26.5 मिमी और खूंटी में 22.0 बारिश हुई।

14 जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 जून को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, देवघर, खूंटी, प. सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला में येलो अलर्ट है। 26 जून को प. सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला में ऑरेंज और रांची, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट रहेगा। 27 जून को गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में येलो अलर्ट है। इधर, बारिश से राज्य का औसत तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक कम हुआ है।

पश्चिमी सिंहभूम के टेबो के पिंगु गांव में वज्रपात से महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। पिंगु की राणी हंस (30)आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान आसमानी बिजली उसके ऊपर गिर पड़ी। पति गोमिया बोदरा जब घर से बाहर निकाल कर देखा तो देखा घटनास्थल पर पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया प्रतिनिधि मंगरा ओड़िया को रात्रि में दी। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी टेबो थाना प्रभारी विक्रांत कुमार मुंडा को दी। मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। अंचल अधिकारी भीकम कुमार ने कहा कि वज्रपात से होने वाली मौत में परिजनों को चार लाख रुपये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा इसके लिए पोस्टमार्टम करना तथा अन्य जरूरी औपचारिकतायें पूरी करनी होगी। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं,जबकि पति खेत में मजदूरी का काम करता है।

Related Articles

Back to top button