झारखण्डराज्य

रांची में 79 हजार को मिला मंईयां सम्मान योजना का पैसा, खाते में आए इतने रुपए

रांची : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को दूसरे चरण में भी अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। दूसरे चरण में कुल 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। सभी लाभुकों के बीच आधार लिंक बैंक खाते में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है।

इस दौरान उन महिलाओं के लिए भी खुशखबरी सामने आई है, जिनके आधार कार्ड खातों से लिंक नहीं हुए थे। आधार कार्ड सीडिंग ना होने की वजह से इन महिलाओं के खातों में पैसा नहीं जा पा रहा था, अब इन खातों में भी पैसे आने लगे हैं। बीते दिनों लगभग 7.65 लाख महिलाओं के खातों में भी मंईयां सम्मान योजना का पैसा पहुंचा था।

इससे पहले चार जून को जिले में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ एक लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया था। दोनों चरणों में अब तक 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों के बीच 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:बारिश होगी या पड़ेगी भीषण गर्मी, अगले 3 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? एक खुशखबरी
जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है, लाभ के लिए उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ऐसे लाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की है, ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके।

जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी
जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी है। भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद शेष योग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वह आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button