पंजाबराज्य

पंजाब के सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, बलात्कार का लगा है आरोप

सन्नौर: पंजाब के सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से AAP के विधायक पठानमाजरा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हरमीत सिंह पठानमाजरा 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सन्नौर सीट से भारी मतों से जीते थे।

सत्ताधारी पार्टी के विधायक पठानमाजरा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने उन पर पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

हाल ही में, पठानमाजरा ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए बयान दिए थे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और नदी की सफाई के मुद्दे पर वरिष्ठ नौकरशाहों की आलोचना की थी। इसके बाद सोमवार को पठानमाजरा ने दावा किया था कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई का अंदेशा था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कल ही अपने सुरक्षाकर्मियों से कह दिया था कि उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। दिल्ली के (आप के) नेता सोचते हैं कि वे मुझे सतर्कता (कार्रवाई) या प्राथमिकी से डरा सकते हैं – लेकिन मैं कभी नहीं झुकूंगा। मैं अपने लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहूंगा।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से ‘‘आलाकमान के दबाव’’ से ऊपर उठने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button