पंजाबराज्य

पंजाबियों हो जाओ तैयार! 16, 17,18 सितंबर को पंजाब के इन जिलों में होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

जालंधर: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को जल्द ही इससे राहत मिलने वाली है। विभाग के अनुसार आज यानि की 16 सितंबर को पंजाब के कई हिस्सों में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद 17 और 18 सितंबर को राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

प्रमुख क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान

खासतौर पर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, और मोहाली में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जैसे जिलों में भी बारिश हो सकती है। इस बारिश के कारण लोगों को आवागमन में भी थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लोग गर्मी और उमस से काफी परेशान थे।

विभाग ने किसानों को दी सलाह-

मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। अगर तापमान की बात करें तो लुधियाना में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट आने से मौसम ठंडा और सुहाना होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने किसी भी तरह के भारी तूफान या बाढ़ की चेतावनी जारी नहीं की है।

नदियों के जलस्तर में आई कमीं-

इस साल पहाड़ों में कम बारिश होने के कारण पंजाब में नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि राज्य में बाढ़ की स्थिति सामान्य हो रही है। इस वर्ष मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया 14 सितंबर को राजस्थान के श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर और बाड़मेर से शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में इसका असर गुजरात, राजस्थान, पंजाब और पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है।

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश जारी-

पंजाब के अलावा देश के कई अन्य हिस्सों में भी मॉनसून के जाने से पहले भारी बारिश हो रही है। बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही, गोवा, कोंकण और मुंबई में भी लगातार बारिश हो रही है। मुंबई में सोमवार को भी भारी बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button