पंजाबराज्य

पंजाब CM भगवंत मान की वायरल वीडियो को लेकर Court के आदेश, 24 घंटों के अंदर-अंदर…

जालंधर/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता बलतेज पन्नू ने विरोधी पक्ष की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाकर एक फर्जी वीडियो फैला रही है। उन्होंने इसे ‘चरित्र हनन की बेशर्मी, बेचैन कोशिश’ और राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया जो पंजाब में ‘आप’ के लगभग चार सालों के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार या गलत काम की एक भी उदाहरण नहीं खोज सके हैं।

एक प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने खुलासा किया कि मोहाली अदालत ने वायरल वीडियो को स्पष्ट तौर पर फर्जी घोषित किया है और निर्देश दिया है कि ऐसे सभी वीडियो 24 घंटों के अंदर हर प्लेटफॉर्म (फेसबुक और गूगल) से हटा दिए जाएं। अदालत ने यह भी हुक्म दिया है कि वीडियो सर्च नतीजों में भी दिखाई न दे और चेतावनी दी है कि पालना न करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पन्नू ने कहा कि माननीय मोहाली अदालत का फैसला स्पष्ट है, वीडियो नकली, दुर्भावनापूर्ण है, और मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने की जानबूझकर की गई कोशिश है। अदालत ने इसे तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं और गूगल को यह सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए हैं कि यह सर्च में दिखाई न दे। उन्होंने कहा कि इस फर्जी सामग्री को फैलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति कनाडा में रहता है और पहले ही धोखाधड़ी के कई आरोपों का सामना कर रहा है। उन्होंने आगे कहा यह वही व्यक्ति है जिसने पहले एक केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध इसी तरह की चालें की कोशिश की थी। उस घटना का नतीजा सबको पता है।

पन्नू ने आगे बताया कि कैसे भाजपा से जुड़े दर्जनों सोशल मीडिया खातों ने बदनाम करने वाली मुहिम के तहत जाली वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने खुलासा किया कि वीडियो सांझा करने वाले खाते या तो सीधे तौर पर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा चलाए जाते हैं या सीनियर भाजपा नेता द्वारा फॉलो किए जाते हैं, जिनमें अश्वनी शर्मा (पंजाब भाजपा कार्यकारी प्रधान), अजय सहरावत (भाजपा दिल्ली प्रवक्ता), पल्लवी सी.टी. (पी.एम. मोदी द्वारा फॉलो), सुनील बिश्नोई (भाजपा सोशल मीडिया इंचार्ज, नागौर), कपिल मिश्रा (भाजपा नेता, दिल्ली), आनंद कृष्णा (भाजपा सदस्य), मनीष कुमार (एडवोकेट, रेल मंत्रालय), आलोक कुमार (सोशल मीडिया और आई.टी. सेल इंचार्ज, यू.पी.) शामिल हैं।

उन्होंने भाजपा के पंजाब कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा की सख्त ङ्क्षनदा की, जिन्होंने सवाल किया था कि सी.एम. मान ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर जवाब क्यों नहीं दिया। पन्नू ने आगे कहा कि ‘आप’ सरकार बनने के बाद, किसी भी ‘आप’ मंत्री या विधायक के विरुद्ध भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित नहीं हुआ है, न ही किसी भी पार्टी नेता और ड्रग व्यापार, रेत माफिया आदि जैसी आपराधिक गतिविधियों के बीच कोई संबंध स्थापित हुआ है।

Related Articles

Back to top button