झारखण्ड

झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने अचानक दिया इस्तीफा, पुलिस महकमे में हड़कंप

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्यकाल खत्म होने से पहले ही उन्होंने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। हालांकि उनके इस्तीफे से संबंधित आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री आवास में सौंप दिया।

बता दें कि 26 जुलाई 2024 को अनुराग गुप्ता को पहले झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। अनुराग गुप्ता गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग में एसपी और राजधानी रांची में एसएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button