झारखंड में चोरों के बुलंद हौंसले देख पुलिस पड़ी कमजोर, थाने से महज 200 मीटर दूर एक बंद घर से 20 लाख के जेवरात चोरी

जमशेदपुर: झारखंड में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। जमशेदपुर में एक बार फिर चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर भागे चोर
जानकारी के मुताबिक उलीडीह थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान में चोरों ने डाका डाल दिया है। दरअसल, घर के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। देर रात जब सभी घर लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर में रखे सारे जेवरात गायब हो गए हैं। घरवालों के मुताबिक 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी
पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग दहशत में आ गए हैं। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ रहा है।



