अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत स्थित प्रसिद्ध ग्वाल देवता मंदिर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दर्शन किए। मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उत्तराखंड प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं और ऐसे पवित्र स्थलों पर दर्शन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
0 Less than a minute




