देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी, श्रीमती गीता त्रिवेदी के निधन पर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री धामी आज THDC देहराखास, पथरी बाग स्थित श्री त्रिवेदी के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से भेंट की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी श्री अनुपम त्रिवेदी के आवास जाकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की।




