उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

चिकित्सा अधीक्षक बनने पर डाक्टर प्रवीण श्रीवास्तव का किया स्वागत

लखनऊ : बलरामपुर अस्पताल में मनोचिकित्सक विभागाध्यक्ष डाक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नति करते हुए अस्पताल का चिकित्सा अधीक्षक बनाये जाने पर बलरामपुर अस्पताल के कर्मचारियों व अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष जितेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता एस.एम. त्रिपाठी, फार्मासिस्ट विवेक श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री, सुभाष श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, मनमोहन मिश्रा उपाध्यक्ष, अनिल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, प्रभाकर त्रिपाठी फार्मासिस्ट,विवेक कुमार श्रीवास्तव फॉर्मोसिस्ट, मुकेश जोशी, गजानन मिश्र के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव से पत्रकार एसोसिएशन प्रवक्ता जितेश श्रीवास्तव से हुई बातचीत में उन्होंने उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत रहूँगा। बता दें कि डॉ प्रवीण श्रीवास्तव इसके पहले सचिवालय डिस्पेंसरी के प्रभारी भी रह चुके हैं। सभी कर्मचारी समाज की ऐसी सोच है कि आपके कार्यकाल मे चिकित्सालय निरंतर विकास करेगा।

Related Articles

Back to top button