उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहाड़ों पर हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में रहेगा कोहरा

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है। हालांकि फिलहाल राज्य में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

राज्य में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों पर और देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। तीन हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना

राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिससे सुबह और देर रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में आज आसमान आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादलों से घिरे रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button