उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UGC कानून वापस ले सरकार वर्ना होगा आंदोलन : कुवर हरिवंश सिंह

मंथन बैठक में सवर्ण समाज ने एकजुटता दिखाते हुए यूजीसी कानून रद्द करने की मांग उठाई

लखनऊ : यूजीसी कानून को रदद कर सवर्ण समाज के योग्य युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोडने और क्षत्रिय महासभा की एकजुटता को लेकर रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा राष्टीय अध्यक्ष कुवर हरिवंश सिंह की अध्यक्षता में मंथन बैठक का आयोजन यूपी प्रेसक्लब में किया गया। जिसमें सभी सवर्ण समाज के योद्घाओं ने यूजीसी कानून को एकमत से रदद करने का आवाहन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने देश भर में सवर्ण समाज को सनातन योद्धा संग केसरिया यात्रा निकालने का आवाहन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा देशभर से यूजीसी कानून वापस लिया जाये नहीं तो सवर्ण समाज आन्दोलन करेगा।

यूजीसी मंथन बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह एवं कानून सलाहकार सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ एपी सिंह व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं उत्तर प्रदेश के सभी प्रदेश अध्यक्ष युवा वीरांगना अध्यक्ष उपस्थित रहे। राघवेन्द्र सिंह राजू ने कहा ‘परिक्रमा नहीं पराक्रम से यहां हासिल करो सम्मान से। अपना हक और अधिकार चाहिए सवर्ण समाज को देश की आजादी को 70 साल बीत गये है, अब जातिगत आरक्षण समाप्त करना चाहिए। एकता ही संगठन के लिए काफी है।

मंथन बैठक में कुछ एजेन्डा प्रस्ताव पारित हुए-जिसमें खास रहा जनसंख्या नियंत्रण कानून समान नागरिक संहिता कानून, जाति आधार पर आरक्षण समाप्त करने, सवर्ण उत्थान आयोग का गठन, बिछड़े और पिछड़े क्षत्रियों को जोड़ने का अभियान जो जातियों में उपभ्रंश वोट बैंक के चलते हुआ, अयोध्या लखनऊ भवन निर्माण संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं ही सहयोग करेंगे, दहेज रहित सामूहिक शादियो पर चलेगा अभियान, युवा संस्कार शिविरों का संगठन आयोजित करेगी।

बैठक के संयोजक प्रभारी वीरपाल सिंह भदौरिया ने कहा महासभा हमारी शान है संगठन से हमारी पहिचान है वर्तमान मे नसीहत देने वालो को हमारा प्रणाम कुछ लोगों की नकारात्मक टिप्पणी सूची करते उन लोगों से बचे। जातीय आधारित आरक्षण का हम विरोध करते है, गरीबो को संरक्षण दिया जाये। क्रिमिलियर को बारबार आरक्षण क्यों संगठन ने किया किया लोगों को बताए कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा करे हर सच्चाई से संघर्ष में साथ खड़ी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बच्चन सिंह राणा, पवन कुमार सिंह एमएलसी, रघुनंदन सिंह भदौरिया पूर्व विधायक, एड सुप्रीम कोर्ट एसपी सिंह, मंथन बैठक में सर्वसमाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश अध्यक्ष अवध वीरपाल सिंह आदि लोगों ने अपनी बात रखी।

Related Articles

Back to top button