व्यापार

कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला दमदार स्मार्टफोन सस्ते में! Poco M8 5G पर बड़ी छूट, 18 हजार से कम में खरीदने का मौका

नई दिल्ली। स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए एक आकर्षक ऑफर सामने आया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Poco M8 5G को फिलहाल कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस साल जनवरी में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन पर सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही बैंक ऑफर्स, ईएमआई और एक्सचेंज जैसे कई अतिरिक्त विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिससे यह डील और भी किफायती बन जाती है। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है, इसलिए खरीदारी करने वालों को जल्द फैसला लेना पड़ सकता है।

Poco M8 5G पर मिल रही खास डील

Poco M8 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अभी 17,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी मूल कीमत 18,999 रुपये थी, जिस पर 1,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 900 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस स्मार्टफोन पर ईएमआई का विकल्प भी दे रहा है, जिसकी शुरुआती किस्त लगभग 3,000 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। वहीं, अगर ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन के आधार पर अधिकतम 16,400 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिलने की संभावना है।

दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी

Poco M8 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। यह स्मार्टफोन 8GB तक रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

पावर के लिए फोन में 5,520mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यह डिवाइस रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ भी आता है।

कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और शानदार कैमरा

स्मार्टफोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका अडैप्टिव रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है। तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक पहुंच सकती है।

यह डिवाइस Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है। कंपनी के अनुसार, फोन को चार साल तक Android ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और छह साल तक सुरक्षा अपडेट मिलेंगे।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Related Articles

Back to top button