उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य का लिया जायजा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से मंत्री की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की और उनके उपचार की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बेहतर इलाज के निर्देश, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से सतपाल महाराज के स्वास्थ्य में सुधार की संभावनाओं और चल रहे इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मंत्री के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Related Articles

Back to top button