
रंगों के साथ भाईचारा, एकता एवं समरसता का दिया संदेश
सोनकर धर्मशाला का रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम संपन्न
वाराणसी : सोनकर समाज द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को सोनकर धर्मशाला, टकटकटपुर में एक भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण प्रसाद सोनकर (पूर्व अध्यक्ष, सोनकर धर्मशाला वाराणसी) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू लाल सोनकर (पूर्व कोषाध्यक्ष, सोनकर धर्मशाला वाराणसी) द्वारा की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राम सूरत सोनकर (Dy. S.P), कैलाश नाथ सोनकर (पूर्व विधायक, अजगरा), दिलीप सोनकर (पूर्व सदस्य, खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड) सहित कल्लू राम सोनकर (से.नि. रेलवे मंडल वाराणसी) एवं सुनील कुमार सोनकर (विधायक, पूर्व विधानसभा अज़गरा, वाराणसी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अध्यक्ष/आयोजक राजकुमार सोनकर (अध्यक्ष, सोनकर धर्मशाला) के नेतृत्व में आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर होली के रंगों के साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं होली मिलन के माध्यम से सभी उपस्थित जनों ने आपसी सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं यादगार बन गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं यादगार बन गया।
इस अवसर पर विरेंद्र विश्वास सोनकर, लक्ष्मण प्रसाद सोनकर, प्यारेलाल सोनकर, प्रो. राजेन्द्र प्रसाद सोनकर, सचितानंद सोनकर, मिश्रीलाल सोनकर, बाबूलाल सोनकर, तारा प्रसाद सोनकर, संजय सोनकर, संजू सोनकर, बाकेलाल सोनकर, संतोष सोनकर, विरेंद्र सोनकर, सदाफल सोनकर, बबलू सोनकर, शंकर सोनकर, दिलीप सोनकर, सौरभ सोनकर, आयुष सोनकर, अजय सोनकर, विजय सोनकर, सुजीत सोनकर, सत्या सोनकर, जितेंद्र सोनकर, मनोज सोनकर, मृतुंजय सोनकर, लवकुश कुमार, निहाल, तन्मय, ऋषभ, अमन, विराट, अनीश, लक्ष्मी सोनकर, ममता सोनकर, विनीता सोनकर, डॉ.सुधा सोनकर, सरिता सोनकर एवं रंजना सोनकर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही।



