
उत्तर प्रदेशराज्यवाराणसी
छात्र हत्या की कड़ी निंदा, आरएसएमटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
वाराणसी : आरएसएमटी परिवार, यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करता है। यह घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है, जिसने पूरे शैक्षणिक वातावरण को झकझोर कर रख दिया है। आरएसएमटी परिवार इस दुख की घड़ी में दिवंगत छात्र के परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और उन्हें यह विश्वास दिलाता है कि हम सदैव उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं।
इस अवसर पर आरएसएमटी परिसर में दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। निदेशक प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक हैं और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।



