उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी के प्रति किया जागरूक

रेलवे स्टेशन चारबाग पर चला अ​भियान

लखनऊ : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद लखनऊ में अप्रैल माह से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को रेलवे स्टेशन चारबाग पर टीबी के प्रति जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.के. सिंघल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन आलम बाग बस अड्डा बादशाहनगर रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक टीबी संबंधी सही जानकारी पहुंचाई जा सके और वे समय पर जांच एवं उपचार का लाभ ले सकें। इससे पूर्व अमौसी एयरपोर्ट पर भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विभिन्न क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोग उपस्थित रहते हैं, इसलिए यहां अभियान से व्यापक जनजागरूकता संभव होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर बिना देरी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं, क्योंकि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। कार्यक्रम के दौरान प्रचार सामग्री वितरित की गई तथा टीबी विषयक ऑडियो संदेश भी प्रसारित किए गए। इस अवसर पर पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक रामजी वर्मा, सौमित्र मिश्रा लोकेश वर्मा मनोज यादव सहित एनटीईपी टीम के सदस्य एवं आमजन उपस्थित रहे।

टीबी के प्रमुख लक्षण
• दो सप्ताह से अधिक खांसी|
• बुखार|
• बलगम में खून आना
• वजन में कमी
• भूख न लगना
• रात में पसीना आना|
• गले में गांठ या गिल्टी|

Related Articles

Back to top button