पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल की पहल पर मेरठ में की जाएगी मखाना की खेती
मेरठ के 11 किसानों ने राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान संस्थान दरभंगा बिहार में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Meerut News : पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल जी की पहल पर जनपद मेरठ में मखाना की खेती के लिए प्रयास प्रारंभ हो गए हैं। इसके लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल की उपस्थिति में उन सभी 11 किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित किया गया। जिन्हें राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान संस्थान दरभंगा बिहार में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
मखाने की खेती में आने वाली समस्याएं और उनके सुझाव पर चर्चा
संवाद कार्यक्रम में सभी किसानों के साथ मखाने की खेती में आने वाली समस्याएं और उनके सुझाव पर चर्चा की गई। सभी किसानों द्वारा ये आश्वासन दिया गया कि उनके पास तालाब हेतु जमीन उपलब्ध है और वह उसकी खेती को करने को इच्छुक हैं। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से कि वह प्रयास कर रहे हैं कि नाबार्ड की ओर से प्रोजेक्ट बनाकर इसमें किसानों को सहायता प्रदान कराई जाए तथा मखाने की खेती में लगने वाली दक्ष लेबर को बिहार से बुलाया जाए ताकि मेरठ के किसानों को मखाने की खेती करने में आसानी हो और भविष्य के लिए वह सीख सके।
मखाने की खेती के प्रारंभ से लेकर उसकी मार्केटिंग तक पूर्ण रूप से सुविधाएं मिल सकें
उन्होंने कृषि विभाग से अनुरोध किया कि वह किसानों के साथ मखाने की खेती के प्रारंभ से लेकर उसकी मार्केटिंग तक पूर्ण रूप से सुविधाएं मिल सकें। मखाने की खेती उथले तालाबों में फरवरी माह में की जाती है तथा जुलाई में इसकी फसल कट जाती है। भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि मखाना चिकित्सकीय और पोषण मान की दृष्टि से अति उत्कृष्ट हैं, जिसको उगाकर किसान गन्ने की खेती से हटकर अधिक मूल्य प्राप्त कर सकता है। संवाद कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक निलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह के साथ किसान हरिराम, कमल चौहान, रामवीर सिंह, विजेंद्र कुमार, विष्णु दत्त त्यागी, अशोक सिरोही, अरविंद कुमार सहित वरिष्ठ भाजपा नेता हर्ष गोयल जी उपस्थित रहें।



