PVVNL एमडी ने दिए विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश, जारी किए जिलों के हेल्पलाइन नंबर
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जनपदवार नियंत्रण कक्ष स्थापित है
Meerut News: पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता(IAS) ने भीषण गर्मी को देखते हुए पश्चिमांचल डिस्कांम के अन्तर्गत आने वाले 14 जनपदों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर एवं अमरोहा के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाऐ रखने के निर्देश दिये हैं।
ब्रेकडाउन अथवा विद्युत आपूर्ति में व्यावधान की सूचना पर कार्रवाई
उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार के ब्रेकडाउन अथवा विद्युत आपूर्ति में व्यावधान की सूचना प्राप्त होने पर, तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए, विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाये। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत व्यवधान के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाऐगी।
ब्रेकडाउन की स्थिति में तुरन्त मरम्मत कार्य
उन्होंने बिजलीघरों पर, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ब्रेकडाउन की स्थिति में तुरन्त मरम्मत कार्य कर, विद्युत आपूर्ति सामान्य की जा सके। साथ ही विद्युत कार्यशाला मण्डल और विद्युत भंडारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित रखने पर भी जोर दिया जिससे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जा सके।
ये हैं जनपदों के हेल्पलाइन नंबर
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जनपदवार नियंत्रण कक्ष स्थापित है, जहाॅ उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। जनपदवार स्थापित नियंत्रण कक्ष के नम्बरों का विवरण निम्नलिखित हैं। जनपदों का नाम मोबाईल नंबर निम्न प्रकार हैं।
मेरठ 9193330312, बागपत 919330171, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) 9193301659, 0120-2970431, गाजियाबाद 9193320115, बुलन्दशहर 9193302137, हापुड़ 9193319903, सहारनपुर 9193330422, मुजफ्फरनगर 9193331304, शामली 9193330951, मुरादाबाद 9193300109, सम्भल 9193300411, अमरोहा 9193331320, बिजनौर 9193331324 और रामपुर 9193300636 आदि हैं।
एमडी ने की उपभोक्ताओं से अपील
एमडी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो कृपया धैर्य बनाए रखें तथा विद्युत विभाग का सहयोग करें। विभागीय कर्मचारी भीषण गर्मी एवं कठिन परिस्थितियों में लगातार कार्य कर, विद्युत आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने में लगे हुए हैं । उपभोक्ताओं का सहयोग एवं संयम, विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में, महत्वपूर्ण साबित होगा। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि आवश्यकता होने पर ही विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें।



