उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से विधायक प्रीतम पंवार ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम पंवार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक प्रीतम पंवार ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं और जनभावनाओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button