उत्तर प्रदेशराज्य

रायबरेली गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कार्पियो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

रायबरेली: गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कार्पियो वाहन सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दिल्ली से घर लौट रहे परिवार की यात्रा बनी मातम में तब्दील
जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी एक परिवार दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रायबरेली क्षेत्र के मिरजहांपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी स्कार्पियो अचानक सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

तीन की मौके पर मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में सरोज सिंह, संगीता सिंह और सात वर्षीय समृद्धि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गुरुचरण सिंह, प्रतिमा सिंह, नीरज सिंह, सविता सिंह और तीन वर्षीय समर्थ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी संग्रामगढ़ और प्रतापगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और प्रशासन को सूचना दी। घटना के बाद कुछ समय के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस जांच में जुटी, चालक की तलाश जारी
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button