स्पोर्ट्स

RCB लगातार दूसरी बार बनी आइपीएल चैंपियन

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। उसने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह से हराते हुए लगातार दूसरे सीजन यह खिताब अपने नाम किया। शुभमन गिल की टीम इतनी आसानी से घुटने टेक देगी किसी को शायद ही भरोसा हो रहा होगा। 90,014 फैंस से भरे स्टेडियम में आरसीबी के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन ने मैच को एकतरफा कर दिया।

आरसीबी ने विराट कोहली की धांसू हाफ सेंचुरी के दम पर आसानी से 5 विकेट से मैच और ट्रॉफी जीत लिया। जिस टूर्नामेंट 250 रन भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा था उसके खिताबी मुकाबले में 156 रनों का लक्ष्य कहां से टिकता। आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज और क्रिकेट किंग विराट कोहली ने अपनी रन चेज वाली भूमिका को गजब अंदाज में अंजाम दिया। उन्होंने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर शुरुआती 4 ओवरों में आरसीबी की झोली में डाल दिया। विराट ने 42 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के के दम पर नाबाद 75 रन की पारी खेली, जबकि विनिंग छक्का भी जड़ा।

विराट और अय्यर ने दी गजब शुरुआत

इससे पहले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने गजब शुरुआत की। मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में सिर्फ 5 रन बने, जबकि अगले ही ओवर में वेंकटेश अय्यर ने 3 चौके और एक छक्का उड़ाते हुए कागिसो रबाडा को 18 रन कूट डाले। इसके बाद चौथे ओवर में उन्हें विराट कोहली ने 3 चौके और एक छक्का लगाते हुए 19 रन ठोके। इसके साथ ही टीम की हाफ सेंचुरी पूरी हो गई। हालांकि, अगले ही ओवर में आक्रामक दिख रहे वेंकटेश अय्यर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 32 रन बनाए।

कागिसो रबाडा ने पर्पल कैप पर किया कब्जा

इसके बाद कागिसो रबाडा ने देवदत्त पडिक्कल को 1 रन के स्कोर पर आउट करते हुए पर्पल कैप पर कब्जा किया, जबकि भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया। टीम शतक की ओर तेजी से बढ़ रही थी कि राशिद खान ने कप्तान रजत पाटीदार को 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट करते हुए बड़ा झटका दिया, लेकिन आरसीबी को यहां से लगभग रनोबॉल ही चाहिए था। टीम ने 10वें ओवर में टिम डेविड के चौके से शतक पूरा किया तो जीत दिखने लगी। विराट कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों में हाफ सेंचुरी की, यह उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी है। इसके बाद क्रुणाल पंड्या का एक रन पर विकेट जरूर गिरा, लेकिन इसका असर नहीं पड़ा। विराट कोहली ने खिताबी जीत दिलाकर ही दम लिया।

लगातार दो सीजन आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार खिताब जीते। कप्तान थे एमएस धोनी थे।
मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में लगातार आईपीएल चैंपियन बनी। कप्तान थे रोहित शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 का खिताब जीता था, जबकि 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया।

Related Articles

Back to top button