उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी बोले- राष्ट्रसेवा और ईमानदारी के प्रतीक थे खंडूड़ी

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी को सोमवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे भुवन चंद्र खंडूड़ी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उन्होंने एक अनुशासित सैनिक, दूरदर्शी प्रशासक, आदर्श जनप्रतिनिधि और उत्तराखंड के विकास पुरुष के रूप में समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सार्वजनिक जीवन में शुचिता की मिसाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी का जीवन सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण है।

नई पीढ़ी को मिलती रहेगी प्रेरणा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी कर्तव्यनिष्ठा, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के ऐसे प्रतीक थे, जिनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उनके योगदान और मूल्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button