अपराधउत्तर प्रदेशराज्यहापुड़

हापुड़ में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की लूट

Hapur Crime News : पश्चिम यूपी के जनपद हापुड़ में बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश घर में कई घंटे तक रहे और लूटपाट करते रहे।
देर रात 12 बजे घर में घुसे थे हथियारबंद बदमाश
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला गिरधारीनगर में बदमाश देर रात करीब 12 बजे व्यपारी नरेंद्र अग्रवाल के घर में घुसे। बदमाशों की संख्या चार थी और सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। इसके बाद नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ली।
चार हथियारबंद बदमाश भी घर में घुस आए
बताया जाता है कि नरेंद्र अग्रवाल के पोते सिद्धांत रात में बाहर से घूमकर घर आए थे। इसी दौरान उनके पीछे से चार हथियारबंद बदमाश भी घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में मौजूद चौकीदार को बंधक बना लिया। उन्होंने व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल, उनकी पत्नी और पोते सिद्धांत को बंधक बनाया। इसके बाद बदमाश एक घंटे तक घर में रहकर पूरे मकान को खंगालते रहे।
परिवार के लोगों को गोली मारने की धमकी
बदमाशों ने परिवार के लोगों को गोली मारने की धमकी दी। लूटपाट के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने बंधनमुक्त होकर पुलिस को इसकी सूचना दी। व्यापारी के घर लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button