उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अधिवक्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा

बाबू हरगोविंद दयाल स्मृति अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन

लखनऊ : राजधानी के गोमती नगर स्थित बौद्ध संस्थान में विवेकानंद समता फाउंडेशन द्वारा आयोजित चौथे अधिवक्ता सम्मान समारोह 2026 के कार्यक्रम में न्यायपालिका विधि जगत के उच्चतम शिखर पर बैठे हुए कई न्यायाधीशों, जानें माने अधिवक्ताओं और प्रतिष्ठित समाज सेवियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। समारोह का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ एवं नवोदित अधिवक्ताओं को सम्मानित कर उनके न्यायिक एवं सामाजिक योगदान को सराहना देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस शंभू नाथ श्रीवास्तव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जस्टिस सुमित कुमार, जस्टिस महेंद्र दयाल, जस्टिस अमरनाथ वर्मा, जस्टिस सुधीर सक्सेना एवं जस्टिस हर्ष कुमार उपस्थित रहे।

अधिवक्ता ओपी श्रीवास्तव को बाबू हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं विवेकानंद समता फाउंडेशन सम्मान से अनुज अपर महाअधिक्ता, सुदीप कुमार अपर महाधिक्ता, प्रीतिश कुमार अपर महाधिक्ता, राकेश कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता, उमाशंकर सहाय अधिवक्ता, रमेश कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता, अक्षय सहाय अधिवक्ता, प्रदीप श्रीवास्तव अधिवक्ता, मनोज लाल अधिवक्ता मनीष रंजन अधिवक्ता, एवं मनीष कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता, को सम्मानित कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। नवोदित अधिवक्ताओं में आकर्ष अस्थाना, इशिका श्रीवास्तव, बल्लभ श्रीवास्तव, अपूर्ण आनंद, अनुष्का कुडेशिया, राघव चंद्रा, आदित्य श्रीवास्तव एवं मीनाक्षी चौधरी को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सर्वेश अस्थाना के चुटकिले अंदाज़ ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

अतिथियों ने सभी युवा अधिवक्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह नई पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ-साथ न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का उत्साह भी बढ़ाते हैं। विवेकानंद समता फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था एक सामाजिक एवं समाजसेवी संगठन के रूप में हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। संस्था के पदाधिकारी सतीश श्रीवास्तव, मनीष हिंदवी, अरविन्द श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, का कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button