उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

केंद्र सरकार के 12 वर्ष : मेरठ प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कार्य योजना को प्रस्तुत किया।

Meerut News: आज मेरठ एनआईसी सभागार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण उप्र/प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण में जनजागरूकता अभियान की तैयारियों के संबंध में जनपद मेरठ व हरदोई की समीक्षा बैठक की।
5 जून से 21 जून तक कार्यक्रम का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा 05 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की कार्य योजना को राज्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों का प्रतीक चिन्ह व पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस, 08 जून से 14 जून 2026 तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम, 11 जून से 14 जून 2026 तक मीडिया संबोधन एवं संवाद, 14 जून से 16 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले, 16 जून से 17 जून 2026 तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 जून से 20 जून 2026 तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित स्टॉल एवं विकास प्रदर्शनी, 18 जून से 19 जून 2026 तक प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल आयोजित
इसके अतिरिक्त अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जनपद से ग्रामीण स्तर तक कार्यक्रमों की वृृहद कार्य योजना तैयार की गई है। कार्यक्रमों हेतु नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।
हरदोई ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया
बैठक में जनपद हरदोई ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियो, कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनमानस के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु एक समेकित अभियान 5 जून से 21 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान के मूलभाव के अनुरूप संचालित किए जाए। केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओ के संतृप्तिकरण तथा प्रदेश में विगत वर्षों में हुए विकास कार्य एवं सुशासन मॉडल को समस्त कार्यों में शामिल करते हुए आयोजन किया जाए।
प्रभारी मंत्री को कार्यक्रम संबंधी सुझाव दिए
प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम के संबंध में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक से सुझाव प्राप्त करते हुये निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ पूरे अभियान के अंतर्गत समस्त कार्यक्रमो को भव्यता के साथ आयोजित किया जाये। अधिक से अधिक आमजनमानस को विविध कार्यक्रमो से जोडते हुये लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष की अवधि में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में बड़ी संख्या में विकास कार्य कराये गये हैं। विभिन्न योजनाओ के माध्यम से आमजनमानस लाभान्वित हुए हैं। आयोजित कार्यक्रमों से आमजनमानस को जोडते हुये शहरी, ग्रामीण, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका सहित समस्त क्षेत्रो में कार्यक्रम आयोजित किये जाये। आमजनमानस के जीवन में हुए बदलाव को प्रदर्शित किया जाये तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि शासनादेश के साथ-साथ जनपद के अन्य कार्यक्रमों को जोडते हुये समस्त कार्यक्रमों का भव्यता के साथ आयोजन किया जाये।
ये जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री जलशक्ति दिनेश खटीक, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, डीएफओ वंदना फोगाट, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button