गाजियाबाद नगर निगम में ई ऑफिस की शुरुआत, हाईटेक हुई विभागों की कार्यप्रणाली
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में ई ऑफिस की शुरुआत की है।
Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में ई ऑफिस की शुरुआत की गई है। सभी विभागों की ई ऑफिस के माध्यम से चल रही है तथा फाइनल अप्रूवल के लिए भी ई ऑफिस का माध्यम अपनाया जा रहा है। नगर निगम के विभागों के अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा लिपिक भी ई ऑफिस के माध्यम से ही फाइलों को आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, जलकल, प्रकाश विभाग और उद्यान विभाग की फाइल ऑफिस के माध्यम से आगे बढ़ाई जा रही है। गाजियाबाद नगर निगम की कार्यशाली हाईटेक हो रही है। फाइलों का रखरखाव ई ऑफिस के माध्यम से होने पर न केवल कार्य में तेजी आई है बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ रही है।
एक दिन में 200 से अधिक फाइलों की प्रक्रिया
नगर आयुक्त ने बताया कि प्रतिदिन सभी विभागों से लगभग 200 से अधिक फाइलों की प्रक्रिया रहती है। जो कि लिपिक के माध्यम से विभागीय अधिकारी से होते हुए अपर नगर आयुक्त से होते हुए नगर आयुक्त तथा महापौर कार्यालय तक फाइनल अप्रूवल के लिए पहुंचती है। जिसमें पहले काफी समय लगता था और अनियमितता की संभावना बनी रहती थी। अधिक फाइल होने की वजह से फाइलों का गुम होना। रखरखाव में असुविधा जैसी समस्या बनी रहती थी।
ई ऑफिस के माध्यम से फाइलों का प्रोसेस
वर्तमान में गाजियाबाद नगर निगम की सभी विभाग ई ऑफिस के माध्यम से फाइलों का प्रोसेस कर रहे हैं, ना तो फाइलों के गुम होने का डर रहता है, विभागों की कार्यशैली की हाईटेक हो रही है, समय की बचत के साथ-साथ, वर्क फ्रॉम एनीवेयर को भी बढ़ावा मिला है।
ई ऑफिस पर कार्य करने वाली टीम को प्रशिक्षण
सभी विभागों में अच्छी क्वालिटी के कंप्यूटर, स्कैनर मशीन उपलब्ध कराई गई साथ ही ई ऑफिस पर कार्य करने वाली टीम को प्रशिक्षण भी दिया गया है। निगम हित में ई ऑफिस लाभदायक सिद्ध हो रहा है जिसको और अधिक रफ्तार देने की योजना बनाई जा रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार सभी विभाग ई ऑफिस की तरफ बढ़ रहे हैं।
जोनल कार्यालय में भी ई ऑफिस की शुरूआत
गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय के अलावा जोनल कार्यालय में भी ई ऑफिस की शुरूआत जल्द की जाएगी योजना बनाई जा रही है। ई ऑफिस के माध्यम से पुरानी से पुरानी पत्रावली भी सरलता से मिल पाएंगी। शहर के विकास में रफ्तार दिखाई देगीl ई ऑफिस पर कार्य करना अधिकारियों के लिए भी सुविधाजनक हो रहा है जो की सराहनीय है।



