
जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
लखनऊ : गोमती नगर स्थित विराम खण्ड-5 जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं पर्यवेक्षक राजेन्द्र प्रसाद द्वारा, गोमती नगर जनकल्याण महासमिति, लखनऊ के सचिव संजय निगम की उपस्थिति में की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति में निम्न पदाधिकारी एवं सदस्य चुने गए हैं-
अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह, उपाध्यक्ष राज नारायण सिंह एवं विजय कुमार चोपड़ा, सचिव नित्यानन्द पाण्डेय (अधिवक्ता), कोषाध्यक्ष अतुल जौहरी, सहायक सचिव प्रवीण कुमार मिश्र, संगठन सचिव प्रभात श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव अरुण त्रिवेदी, प्रचार सचिव मनोज शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राकेश श्रीवास्तव एवं चन्द्रशेखर सिंह, मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आर.पी. शर्मा एवं आलोक सिंह भदौरिया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.भरत राज सिंह ने समिति के सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति उनके विश्वास एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी विराम खण्ड-5 के निवासियों के कल्याण, विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र के समग्र उत्थान हेतु सामूहिक रूप से कार्य करेगी। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान तथा स्थानीय विकास कार्यों में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाएगी।



