उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्य

पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में नवीन प्रतीक्षा कक्ष का उद्घाटन

Ghaziabad News: नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सुगम, सुलभ एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में “नवीन प्रतीक्षा कक्ष” का उद्घाटन संयुक्त सचिव (पीएसपी) एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, बीएस मुबारक (भारतीय विदेश सेवा) द्वारा दिनांक 04 जून, 2026 को किया गया।
CPWD गाजियाबाद के विशेष सहयोग से विकसित
यह कक्ष CPWD गाजियाबाद के विशेष सहयोग से विकसित किया गया है| यह नवीन प्रतीक्षा कक्ष पासपोर्ट आवेदकों को अधिक आरामदायक, व्यवस्थित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस सुविधा से कार्यालय में आने वाले नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा बच्चों के साथ आने वाले आवेदकों को बेहतर प्रतीक्षा सुविधा प्राप्त होगी। यह पहल नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आवेदकों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यप्रणाली की समीक्षा की
अपने दौरे के दौरान मुबारक ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र, गाजियाबाद का निरीक्षण किया तथा पासपोर्ट सेवाओं के सुचारु एवं प्रभावी संचालन एवं कार्यालयीय कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सरल, सुलभ एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कार्मिकों को नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए पासपोर्ट सेवाओं को उच्चतम गुणवत्ता, दक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रदान करने के लिए प्रेरित किया तथा सेवा वितरण में निरंतर सुधार एवं उत्कृष्टता बनाए रखने पर बल दिया।
बेहतर सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण पासपोर्ट सेवाएं
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप, भारतीय विदेश सेवा द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी आवेदक-अनुकूल पहलों को आगे बढ़ाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button