अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में पकड़ी गई सीरियाई महिला, खुफिया विभाग की टीमें पूछताछ में जुटी

सीरियाई महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Meerut Crime News: मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र में एक विदेशी महिला जो कि सीरिया की रहने वाली है, आर्थिक सहायता मांगती दिखाई दी। जानकारी पुलिस को लगी तो खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। सीरियाई महिला की उम्र 33 साल है। सीरियाई महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले की जांच में खुफिया विभाग की टीमें जुटी हैं।
हाथ में अंग्रेजी में लिखा बोर्ड लेकर मांग रही थी सहायता
महिला हाथ में अंग्रेजी में लिखा एक बोर्ड लेकर लोगों से सहायता मांग रही थी। बोर्ड पर लिखा था कि वह सीरिया की निवासी है और उसको अपने पति के उपचार के लिए आर्थिक मदद चाहिए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फनादी बताया है। महिला का कहना है कि वह अपने बीमार पति के उपचार के लिए भारत आई है। महिला के अनुसार उसके पति दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं और उनके पैरों में चोट है। उपचार का खर्च उठाने के लिए वह लोगों से आर्थिेक मदद मांग रही थी।
पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने शुरू की जांच
सीरियाई महिला को थाने लाने के बाद पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों और स्थानीय खुफिया इकाई की टीमों ने विस्तृत पूछताछ की है। अधिकारियों ने उसके यात्रा दस्तावेज, वीजा और भारत आने के उद्देश्य से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
वीजा की भी हो रही जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला चिकित्सा वीजा पर भारत आई। शुरूआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वीजा की शर्तों के तहत बिना निर्धारित अनुमति एक शहर से दूसरे शहर जाने पर प्रतिबंध हो सकता है। इसी पहलू को लेकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button