घरेलू विवाद में लेखपाल ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
आरोपी लेखपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मारी है।
Meerut Crime News: मेरठ के थाना पल्लवपुरम इलाके में एक लेखपाल ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। लेखपाल का पिछले काफी समय से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। गोली लगने से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी लेखपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मारी है। घटना थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के फेज-1 स्थित मधुर एन्क्लेव में हुई है।
काफी समय से चल रहा था विवाद
आरोपी लेखपाल अजय और उसकी पत्नी के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी लेखपाल ने आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला लहूलुहान हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आरोपी लेखपाल पुलिस हिरासत में
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पल्लवपुरम पुलिस आरोपी लेखपाल अजय को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



