उत्तर प्रदेशमेरठराज्य
मेरठ में विशेष लोक अदालत का आयोजन 18 जुलाई को
धारा-138 के अंतर्गत वादों का निस्तारण किये जाने हेतु 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा
Meerut News: न्यायालयों में लम्बित एनआई एक्ट, 1881 की धारा-138 के अंतर्गत वादों का 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत में किया जायेगा। ये जानकारी विशेष लोक अदालत का आयोजन- प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ ने दी है। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा न्यायालयों में लम्बित एन0आई0 एक्ट, 1881 की धारा-138 के अंतर्गत वादों का निस्तारण किये जाने के लिए 18 जुलाई 2026 एवं 21 नवम्बर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके क्रम में उन्होंने बताया कि न्यायालयों में लम्बित एन0आई0 एक्ट, 1881 की धारा-138 के अंतर्गत वादों का निस्तारण किये जाने हेतु 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।



