आषाढ लगा मानसून गायब, मेरठ में गर्मी के तेवर बरकरार
सुबह से मौसम में बदलाव दिखाई दिया। बादलों के कारण धूप नहीं निकली है।
Meerut News: मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में गर्मी के तेवर बरकरार हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। आज मंगलवार से आषाढ माह लग गया है। पश्चिम यूपी में आज भी गर्मी और उमस बरकरार है।
आज मंगलवार से बदला मौसम का मिजाज
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से आसमान में घटा छाई है। लेकिन उमस बरकरार है। मौसम पूरी तरह बारिश का बना हुआ है। लेकिन इसके बावजूद उमस और तापमान कम नहीं हुआ है। गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। पसीना वाली उमस के कारण राहत नहीं मिल रही है।
आषाढ में मानसून लापता
आषाढ़ का महीना आज से शुरू हो गया। लेकिन मानसून अभी लापता है। ऐसे में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिससे उनको गर्मी और उमस से राहत मिल सके।
बारिश की उम्मीद, लेकिन राहत अधूरी
सुबह से मौसम में बदलाव दिखाई दिया। बादलों के कारण धूप नहीं निकली है। इससे तापमान में नरमी है। लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस है। मौसम का मिजाज से बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। लेकिन दिन में तेज धूप नहीं होने के बावजूद उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दो दिन में मानसून होगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव के अनुसार, अगले दो दिन में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।



