अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में कमिश्नरी चौराहे पर सड़क जाम करने और बवाल करने पर 13 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

दलित युवती की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के कमिश्नरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर योगी सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

Meerut News: थाना सिविल लाइन पुलिस ने मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर बिना अनुमति सड़क जाम, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक दुष्प्रचार करने के मामले में 13 नामजद तथा 25 से 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कमिश्नरी चौराहे पर दलित युवती की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
मेरठ में दलित युवती की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के कमिश्नरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर योगी सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए शान्ति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी लोगों से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। एकत्र व्यक्तियों द्वारा पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए सड़क जाम करने एवं डीएम कार्यालय में जबरन घुसकर प्रदर्शन करने की धमकी दी गयी। युवक रवि गौतम द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से आत्मदाह की धमकी भी दी गयी। कुछ समय बाद बड़ी संख्या में लोगों द्वारा कमिश्नरी चौराहे पर सड़क जाम कर यातायात बाधित करने लगे। लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय का गेट तोड़कर अन्दर प्रवेश करने का प्रयास किया। जाम के कारण आमजन, फरियादियों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा दो एम्बुलेंस भी जाम में फंस गयीं। जिन्हें पुलिस द्वारा हस्तक्षेप कर निकलवाया गया।
लाउड हेलर से कई बार की समझाने की कोशिश
मौके पर उपस्थित एडीएम सिटी, एसपी देहात, सिटी मजिस्ट्रेट, कई सीओ एवं थाना प्रभारियों ने प्रदर्शनकारियों को लाउड हेलर एवं व्यक्तिगत रूप से बार-बार समझाया। लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की एवं हाथापाई करते हुए पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। जिन्हें उपचार के​ लिए अस्पताल भिजवाया गया। महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार किया गया। शांति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बहाल करने हेतु पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।
पांच घंटे सड़क पर अराजकता का माहौल
प्रदर्शनकारियों द्वारा करीब 11:00 बजे से 16:30 बजे तक प्रदर्शनकारियों द्वारा अराजकता का माहौल बनाए रखा गया। इस मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से जातिगत वैमनस्य एवं भ्रामक सूचना प्रसारित कर लोगों को पुलिस के विरुद्ध भड़काने के तथ्य भी सामने आए। उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं सोशल मीडिया विश्लेषण के आधार पर अन्य व्यक्तियों की पहचान कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में रवि गौतम पुत्र नामालूम निवासी गाजियाबाद/नोएडा, सुशील गौतम पुत्र नामालूम निवासी सीईएम थाना मेडिकल जनपद मेरठ, हिमांशु सिसौदिया पुत्र मुकेश सिसौदिया निवासी जनपद मेरठ, सागर पुत्र नामालूम निवासी लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, लवी प्रधान पुत्र नामालूम निवासी खजूरी थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ,
बिजेन्द्र गौतम पुत्र नामालूम निवासी नामालूम, रितिक जाटव पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम सिसौली थाना मुण्डाली जनपद मेरठ,
मोहित जाटव पुत्र नामालूम निवासी नामालूम, हेमन्त प्रधान पुत्र नामालूम निवासी चाइना पुरी थाना मेडिकल जनपद मेरठ,संजय पुत्र नामालूम निवासी लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, बिजेन्द्र सूद पुत्र नामालूम निवासी नामालूम,
दिग्विजय भाटी पुत्र नामालूम निवासी जनपद अमरोहा और अजय कुमार पुत्र सन्तराम निवासी नामालूम के खिलाफ नामजद और 25 से 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है।
इन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन पुलिस ने अंकित कुमार पुत्र नंदकिशोर सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़, अरविंद कुमार पुत्र लख्मीचंद, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम छिजारसी, थाना सेक्टर-63 नोएडा, रवि कुमार उर्फ गौतम पुत्र सतपाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम छिजारसी कॉलोनी, सेक्टर-63 नोएडा, थाना सेक्टर-63, जनपद गौतमबुद्धनगर,ऋतिक पुत्र प्रमोद, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सिसौली, थाना मुंडाली, जनपद मेरठ, नवनीत कुमार पुत्र चंदा सिंह, निवासी ग्राम बुद्धि विहार, आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-10, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद, हिमांशु सिद्धार्थ पुत्र मुकेश सिद्धार्थ, निवासी जनपद मेरठ, लवि उर्फ शुभम पुत्र ओमदत्त, निवासी अम्बेडकर चौपाल के पास, थाना किला परीक्षितगढ़, जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button