उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

पश्चिम यूपी में भीषण बारिश से शहर बने तालाब, व्यवस्था की खुली पोल

हाईवे और शहर की बाहरी कॉलोनियों में भी नाले उफनाए हुए हैं और गलियों में पानी भरा हुआ है।

Meerut News: मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बीच शहर तालाब बन गए हैं। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और अन्य शहरों में झमाझम बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। मेरठ के अधिकांश इलाके बारिश के चलते डूब गए हैं। प्रमुख इलाकों शास्त्रीनगर, ब्रहमपुरी, साकेत, गंगानगर, सिविल लाइन, खैरनगर, बच्चा पार्क, थापरनगर और पुराने शहर में जलभराव हो गया है। कॉलोनियों और लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। बारिश से मेरठ नगर निगम और मेरठ विकास प्राधिकरण के कार्यालय भी जलमग्न हैं।
सीएम ग्रिड योजना से बेहाल हुआ महानगर
सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों पर जलभराव से महानगर बेहाल हो गया है। बारिश के बीच लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश के कारण मेरठ शहर जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मेरठ नगर निगम और मेरठ विकास प्राधिकरण के कार्यालयों में पानी भरा हुआ है। जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। कई इलाकों में घरों में पानी घुसा हुआ है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीएम ग्रिड की निर्माणाधीन सड़कें बनीं लोगों के लिए मुसीबत
मेरठ सहित अन्य जिलों में इन दिनों सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। बारिश में सीएम ग्रिड की निर्माणाधीन सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मेरठ महानगर के आरटीओ रोड, गढ़ रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड, मेट्रो प्लाजा के सामने भूमिया पुल मार्ग और शारदा रोड समेत अन्य स्थानों बारिश के कारण कीचड़ और जलभराव से हालात खराब हो गए हैं। इसके चलते कई जगह दो से तीन फीट पानी सड़कों पर भरा हुआ है। इससे चलते दो पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उफनाया नाला, गलियों में भरा पानी
हाईवे और शहर की बाहरी कॉलोनियों में भी नाले उफनाए हुए हैं और गलियों में पानी भरा हुआ है। एनएच 58 पर नाला ओवरफ्लो होने से सड़कों पर जलभराव हो गया है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

Related Articles

Back to top button