अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

ससुराल पहुंचे युवक ने तीन साल के बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद की खाया, दोनों की मौत

पुलिस ने अनुसार युवक देर रात अपनी ससुराल पहुंचा था और उसने पहले बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाया इसके बाद खुद भी उसका सेवन कर लिया।

Meerut News: एक युवक ने अपने तीन साल के बेटे को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बेटे और पिता दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक ने घरेलू विवाद के चलते ये खौफनाक कदम उठाया है। मामला थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र का है। पुलिस ने अनुसार युवक देर रात अपनी ससुराल पहुंचा था और उसने पहले बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाया इसके बाद खुद भी उसका सेवन कर लिया। दोनों को परिजन अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू की है।
पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के रहने वाले कपिल की शादी गांव शकरपुर निवासी काजल से हुई थी। दंपती को एक तीन साल का बेटा लड्डू और एक बेटी है। काफी समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। तीन जुलाई को काजल की छोटी बहन की शादी थी। जिसके चलते वह बच्चों के साथ मायके आई थी। परिजनों के अनुसार शादी के दौरान कपिल ने शराब पी ली। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद कपिल घर लौट गया था।
ससुराल से बेटे को अपने साथ ले गया
शुक्रवार देर रात कपिल ससुराल पहुंचा और तीन साल के बेटे लड्डू को अपने साथ ले गया। आरोप है कि कुछ देर बाद बच्चा वापस घर पहुंचा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। कुछ दूरी पर कपिल बेसुध हालात में मिला। परिजन दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने मासूम लड्डू और उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
एसपी ग्रामीण अभिजीत कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button