उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

कांवड़ शिविरों में ना हो गंदगी, बेहतर हो व्यवस्था

प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की।

Meerut News: आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने थाना कंकरखेड़ा में कांवड़ शिविर संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने संचालकों से कहा कि कांवड़ शिविरों में इस बार गंदगी नहीं होनी चाहिए और व्यवस्था बेहतर हो। शिविर संचालक सभी जरूरी चीजे और एनओसी पहले से भी प्राप्त कर लें। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराये जाने के ​लिए कांवड़ शिविर संचालकों,व्यवस्थापकों से उन्होंने सहयोग की अपील की। बैठक के दौरान शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार, सीसीटीवी व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही सभी से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की।

Related Articles

Back to top button