अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

भटीपुरा में डकैती का आरोपी 25 हजारी चितकबरा पुलिस के हत्थे चढ़ा

इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Meerut News: थाना किठौर व स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में डकैती की घटना में फरार 25हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें 13 जून की रात श्री रामचन्द्र एनक्लेव, भटीपुरा स्थित निर्माणाधीन साइट पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गनमैन एवं दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर साइट पर लगे 250 केवी के दो ट्रांसफार्मरों को खोलकर उनके अंदर का कीमती सामान लूट लिया गया था। इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना में शामिल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। डकैती की घटना में शामिल मौ० हसन उर्फ हसीन उर्फ चितकबरा फरार चल रहा था। चितकबरा की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। थाना किठौर पुलिस एवं स्वाट टीम देहात ने संयुक्त अभियान में वांछित 25 हजारी चितकबरा को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button