अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ साइबर सेल ने 365 पीड़ितों को वापस कराए 1.90 करोड़ की धनराशि

MRM Portal के माध्यम से 136 पीड़ितों के कुल 11.44,409 रुपये वापस कराए गए।

Meerut News: जनपद मेरठ की साइबर सेल ने वर्ष-2026 में साइबर अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों की धनराशि वापसी, अपराधियों के विरुद्ध एवं साइबर जागरूकता के क्षेत्र में कठोर कार्रवाई की है। इसके तहत साइबर सेल एवं जनपद के थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा वर्ष-2026 में साइबर अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया है। जनपद साइबर टीम ने विभिन्न साइबर धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की धनराशि होल्ड एवं रिफंड कराने, संदिग्ध बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, आईएमईआई, आईपी एड्रेस एवं सोशल मीडिया अकाउंट्स का तकनीकी विश्लेषण कर साइबर अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
वर्ष 2026 में जिले की साइबर सेल/साइबर हेल्प डेस्क द्वारा की गयी प्रमुख कार्रवाई का विवरण निम्न है।

  1. MRM Portal के माध्यम से 136 पीड़ितों के कुल 11.44,409 रुपये वापस कराए गए। अन्य शिकायतों में बैंकों से समन्वय स्थापित कर 229 पीड़ितों को 1,78,82,081 रुपये वापस कराए। इस प्रकार कुल 365 पीड़ितों को 1.90,26,490 रुपये वापस कराए गए।
  2. GRM Portal के माध्यम से कुल 29 बैंक खातों को अनफ्रीज कराने की कार्रवाई की गयी।
  3. NCRP Portal पर प्राप्त कुल 3203 साइबर शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
  4. बच्चों एवं महिलाओं से सम्बन्धित OCWC Portal के माध्यम से कुल तीन मुकदमा पंजीकृत कराकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी तथा कुल 113 शिकायतों का निस्तारण कराया। इन प्रकरणों में 4,16,000 रुपये की बरामदगी की गयी।
  5. नाबालिग बच्चों से सम्बन्धित NCMEC Portal के माध्यम से कुल 122 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
  6. प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं/शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए कुल 30 मुकदमा दर्ज किए गए। इनमें 31 अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
  7. म्यूल खातों पर कार्यवाही करते हुए कुल आठ मुकदमा पंजीकृत कराये गये तथा नौ अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी।
  8. सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों को सहयोग पोर्टल के माध्यम से टेक डाउन कराया।
  9. साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त कुल 1382 मोबाइल नंबर तथा 2179 आईएमईआई ब्लॉक कराये गये।
  10. अन्य राज्यों की पुलिस/एजेंसियों से समन्वय स्थापित करते हुए संदिग्धों से सम्बन्धित कुल 257 नोटिस तामील कराये गये तथा कुल 707 नोटिस प्रेषित किये गये।
  11. अन्य राज्यों से समन्वय बनाते हुए डायरेक्ट/आईएमईआई लिंकेज में 01 अभियोग पंजीकृत कराकर कुल 11 प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।
  12. समन्वय पोर्टल पर कुल 42 अभियुक्तों का डेटा अपलोड किया जा चुका है।
    साइबर सेल ने की आमजन से अपील
    मेरठ की साइबर सेल ने आमजन से अपील की है कि वो किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करायें तथा अपने निकटतम थाना साइबर हेल्प डेस्क से सम्पर्क करें। साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Related Articles

Back to top button