उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

कांवड़ यात्रा-2026: शहर से देहात तक कांवड मार्ग व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरे अधिकारी

औघड़नाथ मंदिर पर तैनात पुलिस बल की डयूटी चैक कर विधिवत रूप से ब्रीफ किया गया।

Meerut Kanwad news: मेरठ में कांवड़ मार्ग व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए शहर से देहात तक अधिकारी सड़क पर उतरे। गंग नहर पटरी मार्ग पर सीओ सरधना आशुतोष कुमार के साथ एसपी देहात अभिजीत कुमार निरीक्षण करने निकले। इस दौरान एसपी देहात ने सुरक्षा/यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए
कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने को लेकर एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए।
दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, कांवड़ शिविरों एवं महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को यातायात सुचारु बनाए रखने, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने, सीसीटीवी निगरानी प्रभावी रखने तथा ड्रोन कैमरे व रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


कांवड़ मार्ग तथा औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण
वहीं दूसरी ओर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने थाना परतापुर क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग तथा औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा/यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ द्वारा थाना परतापुर क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।


पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, कांवड़ शिविरों एवं महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया। सम्बन्धित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने, सीसीटीवी निगरानी प्रभावी रखने, ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी करने तथा रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


मंदिर पर तैनात पुलिस बल की डयूटी चैक
इसके अतिरिक्त औघड़नाथ मंदिर पर तैनात पुलिस बल की डयूटी चैक कर विधिवत रूप से ब्रीफ किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ द्वारा कांवड़ यात्रियों से कुशलक्षेम पूछी गयी तथा उन्हें जलपान भी कराया गया।

Related Articles

Back to top button