अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर नगदी और चोरी के उपकरण के साथ गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ दिल्ली,गाजियाबाद, नोएडा और हापुड में भी मुकदमे दर्ज हैं।

Meerut Crime News: थाना हस्तिनापुर पुलिस व स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की घटना खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.40 लाख नगद, अवैध असलाह, कारतूस, बाइक व चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं।
बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा नगदी एवं सोने के जेवर चोरी
कस्बा हस्तिनापुर स्थित डी-ब्लॉक में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा नगदी एवं सोने के जेवर चोरी कर लिये गये थे। इसके संबंध में थाना हस्तिनापुर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा थाना परीक्षितगढ़, थाना किठौर एवं अन्य स्थानों पर बंद मकानों में चोरी की घटनाएं करने की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आई।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की फायरिंग में दो आरोपी घायल हुए
थाना हस्तिनापुर पुलिस व स्वाट टीम देहात ने कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपियों विकास उर्फ बुद्धप्रकाश, अंकित और राजू को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की फायरिंग में दो आरोपी घायल हुए तथा तीसरे अभियुक्त को कॉम्बिंग कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली,गाजियाबाद, नोएडा और हापुड में भी मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button