उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मंडलायुक्त मेरठ व डीआईजी मेरठ ने गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग व शिविरों का किया भ्रमण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सर्व-सम्बन्धित को निर्देश दिये।

Meerut News: सावन माह की कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत मंडलायुक्त मेरठ भानुचन्द्र गोस्वामी व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गाजियाबाद बॉर्डर निवाडी से लेकर मुजफ्फरनगर बॉर्डर खतौली तक जनपद मेरठ के गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग, जानी पुल से भोला झाल, नानू पुल, दौराला पुल, सलावा झाल मुजफ्फरनगर बॉर्डर तक स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान सुपर जोनल व जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की समीक्षा की।


पुलिस बल को ब्रीफ किया
दोनों अधिकारियों ने डयूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया। थाना जानी की भोला झाल पुलिस चौकी पर बने ICCC व पुलिस सहायता केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त कांवड मार्ग पर बने शिविरों/मेडिकल शिविर में जाकर श्रद्धालुओं से संवाद किया। दोनों आलाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर शिविर संचालकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


निरीक्षण/भ्रमण के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों को निम्नाकिंत निर्देश दिए
➡️ निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान परिलक्षित हुई छोटी-छोटी कमियों को यथा शीघ्र दूर करने एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सर्व-सम्बन्धित को निर्देश दिये।
➡️ कांवड़ मार्ग पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहे तथा श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराएं।
➡️ कांवड़ मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मोबाइल पेट्रोलिंग एवं पिकेट ड्यूटी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
➡️ सभी सीसीटीवी कैमरे, आरटी सेट एवं अन्य संचार उपकरण निरंतर क्रियाशील रखें। किसी भी तकनीकी खराबी को तत्काल दूर कर निर्बाध निगरानी सुनिश्चित की जाए।

➡️ पुलिस सहायता केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, आवश्यक संसाधन एवं प्राथमिक उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए श्रद्धालुओं की प्रत्येक समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
➡️ कांवड़ सेवा शिविरों में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा संबंधित विभागों से सतत समन्वय बनाए रखा जाए।
➡️ कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु रूट डायवर्जन एवं बैरिकेडिंग का प्रभावी संचालन किया जाए तथा अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए।
➡️ संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
➡️ श्रद्धालुओं के साथ शालीन, संयमित एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए तथा उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
➡️ पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के मध्य सतत समन्वय स्थापित रखते हुए प्रत्येक व्यवस्था का नियमित भौतिक सत्यापन किया जाए।
➡️ निरीक्षण के दौरान चिन्हित समस्त कमियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर करते हुए कांवड़ यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखा जाए।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि ‘कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और त्वरित सहायता के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।’

Related Articles

Back to top button