उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

कांवड़ यात्रा: मेरठ पुलिस लाइन में एकीकृत कमांड़ कंट्रोल रूम की बैठक में सुरक्षा का खाका तैयार

रक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Meerut News: कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे द्वारा मेरठ पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम में गोष्ठी की गई। जिसमें कांवड़ मार्ग पर पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
सावन मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत आयोजित हुई इस बैठक में एसएसपी के अलावा एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम, एसपी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की प्रभावी तैनाती, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी, कंट्रोल रूम से समन्वय, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं समन्वय के साथ निर्वहन करने तथा प्रत्येक व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त और सुरक्षा
गोष्ठी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्ग पर बेगमपुल चौराहा, माधवपुर चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, एल ब्लॉक चौराहा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आमजन से संवाद स्थापित और सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक
निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया तथा उन्हें सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था, विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पुलिस पिकेट, यातायात प्रबंधन एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Related Articles

Back to top button