स्वास्थ्य

बिना सप्लीमेंट्स भी घट सकता है वजन! इन 10 फूड कॉम्बिनेशन से तेजी से कम हो सकती है चर्बी, जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह

नई दिल्ली: बढ़ते वजन से परेशान लोग अक्सर जिम में घंटों पसीना बहाते हैं या फिर महंगे सप्लीमेंट्स और फैट बर्नर का सहारा लेते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि संतुलित खानपान और सही फूड कॉम्बिनेशन भी वजन प्रबंधन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करने से शरीर को संतुलित पोषण मिलता है, लंबे समय तक पेट भरा रहता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। खासतौर पर पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए ये फूड कॉम्बिनेशन उपयोगी माने जाते हैं।

ओटमील और अखरोट

ओटमील फाइबर से भरपूर होता है, जबकि अखरोट में फाइबर के साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों का संयोजन शरीर को संतुलित पोषण देने के साथ वजन प्रबंधन में सहायक माना जाता है।

पीनट बटर और केला

पीनट बटर और केला एक ऐसा संयोजन है जो शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट उपलब्ध कराता है। यह लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने के साथ संतुलित आहार का हिस्सा बन सकता है।

यॉगर्ट और बेरीज

अध्ययनों के अनुसार, यॉगर्ट में कैल्शियम, विटामिन-डी, प्रोटीन और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, अधिक पानी वाली बेरीज के साथ इसका सेवन वजन घटाने की प्रक्रिया को सहयोग देने वाला विकल्प माना जाता है।

अंडा और शिमला मिर्च

अंडा उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। वहीं, विटामिन-सी से भरपूर शिमला मिर्च के साथ इसका सेवन लंबे समय तक भूख नियंत्रित रखने और शरीर में जमा अतिरिक्त वसा कम करने में सहायक माना जाता है।

दाल और चावल

दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जबकि चावल शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं। संतुलित मात्रा में इन दोनों का सेवन वजन घटाने की डाइट में अच्छा विकल्प माना जाता है।

एवोकाडो और हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन, मिनरल और फाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं। वहीं, एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है। दोनों का संयोजन स्वास्थ्य के साथ वजन प्रबंधन के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

ब्रोकली और मांस या मछली

मांस या मछली से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है, जबकि ब्रोकली विटामिन-सी समेत कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह संयोजन संतुलित पोषण के साथ शरीर की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।

ग्रीन टी और नींबू

ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन और नींबू में पाए जाने वाले विटामिन-सी व एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए यह संयोजन वजन प्रबंधन की डाइट में शामिल किया जाता है।

साल्मन मछली और शकरकंद

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर साल्मन मछली और फाइबर युक्त शकरकंद का संयोजन संतुलित आहार का अच्छा विकल्प माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद कर सकता है।

डार्क चॉकलेट और बादाम

डार्क चॉकलेट में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और बादाम में पाए जाने वाले प्रोटीन, फाइबर व हेल्दी फैट का संयोजन बार-बार लगने वाली भूख को नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है। सीमित मात्रा में इसका सेवन वजन प्रबंधन के लिए लाभकारी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button