अद्धयात्मउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

दुल्हैडा चुंगी पर कांवड़ियों का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

Meerut News: शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। भगवा और केसरिया रंगों रंगे एनएच 58 पर आस्था का ज्वर उमड़ रहा है। कांवड़ यात्रा के बीच आस्था का अदभुद संगम देखने को मिला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पल्लवपुरम स्थित दुल्हैडा चुंगी पहुंचे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पल्लवपुरम स्थित दुल्हैडा चुंगी पहुंचे और कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी के साथ ही भाजपाई भी कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा में जुट गए इससे पूरा कांवड़ मार्ग भगवा रंग में नजर आया। दुल्हैडा चुंगी पर कांवड़ियों का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़िये भी उत्साहित नजर आए।


भगवा सैलाब के बीच पुष्प वर्षा
मेरठ के दुल्हैडा चुंगी पर बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। सीएम योगी के आगमन पर हाईवे 58 पर आस्था और उत्साह का अनोखा संगम दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button