उत्तराखंड

खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लेंगे जायजा; घायल श्रमिकों से भी करेंगे मुलाकात

चमोली: बेहद खराब मौसम के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंच गए हैं। प्रतिकूल मौसम के चलते हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में कराई गई। मुख्यमंत्री अब टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।

रेस्क्यू ऑपरेशन की मौके पर लेंगे जानकारी

मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और रेस्क्यू अभियान से जुड़ी अन्य एजेंसियों के अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेंगे। वह राहत और बचाव कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

घायल श्रमिकों से भी मिलेंगे मुख्यमंत्री

रेस्क्यू किए जा चुके घायल श्रमिकों से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उनका हालचाल जानेंगे और उपचार की स्थिति की जानकारी लेंगे।

फंसे हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता

सरकार ने स्पष्ट किया है कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button